जयपुर: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी राजस्थान में पहुंची नहीं है लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर विवादित बयानों पर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कड़ा प्रहार किया हैं। परसादी मीणा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जो राजस्थान में रोकेगा, वो काम से जाएगा।
गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतवानी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अगर कोई व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में आ रही है, लेकिन इससे पहले विजय बैंसला के साथ ही विभिन्न संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वो राहुल गांधी की यात्रा को सूबे से नहीं निकलने देंगे।
ऐसे में अब धमकी देने वालों को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आड़े हाथ लिया है। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल ने मीडिया से बात करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का विरोध कर रहे बयानवीरों के चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो रोक कर दिखाए। राजस्थान में हम काहे के लिए बैठे हैं।
मंत्री बोले भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी
आगे मंत्री मीणा ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिसके भव्य स्वागत के लिए लाखों लोग इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्रा न कभी पहले निकली गई है और ना ही आगे निकलेगी। ऐसे में अगर कोई भी यात्रा में व्यवधान की कोशिश करेगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मीणा ने आगे कहा कि चाहे कोई सियासी स्टेटमेंट दे या कुछ भी कहे, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा को रोकने की किसी में हिम्मत नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े होंगे। ऐसे में अगर किसी ने भी यात्रा को रोकने की कोशिश की तो उसे लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सामना करना होगा। उल्लेखनी है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के लालसोट से होकर गुजरेगी। लालसोट स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल का निर्वाचन क्षेत्र है।
राजस्थान में ये रहेगा यात्रा का रूट
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ के पीपाड़ा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 3 दिसंबर की रात को प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों से होकर गुजरेगी। झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करने के बाद कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर होते हुए दौसा पहुंचेगी। दौसा के बाद यह यात्रा अलवर होते हुए अन्य राज्य में प्रवेश करेगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
22 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines