हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: तैयारियों का जायजा लेने झालावाड़ पहुंचे सीएम गहलोत, बोले- राजस्थान में होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले तैयारियों का जायज़ा लेने हाड़ौती दौरे पर हैं। कोटा पहुंचकर सीएम अशोक गहलोत, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और मंत्री रामलाल जाट हेलीकॉप्टर से झालावाड़ रवाना हुए । जहां मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान CM गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ों यात्रा का राजस्थान में भव्य स्वागत होगा।’ उन्होने कहा कि ‘हमारे प्रदेशवासी यहां भी अपना समर्थन देने भारी मात्रा में यात्रा से जुड़ेंगे। आजादी के बाद में इतनी बड़ी यात्रा निकल रही है। राहुल जी की हिम्मत है कि उन्होंने इतना बड़ा साहस किया। भारत जोड़ो यात्रा अब तक 2000 किमी से ज्यादा चल चुकी है।’

गुजरात चुनाव पर CM गहलोत ने आगे कहा कि ‘हम राजनीतिक पार्टी में होते हुए भी पीएम के पद का सम्मान करते हैं। उनके पद की गरिमा का सम्मान करते हैं। गुजरात चुनाव में सरकार विरोधी लहर चल रही है। CM गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार गुजरात आ रहे है, रोड शो कर रहे हैं। लेकिन भाजपा में घबराहट देखी जा रही है। इस बार गुजरात में चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।

विज्ञापन

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान की सीमा में चंवली से ही 4 दिसम्बर को प्रवेश करेंगी। राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे और 5 दिसंबर को इस यात्रा का शुभारंभ होगा। सूरजपोल नाका (नुक्कड़ सभा) और हिरिया खेड़ी में नुक्कड़ सभा होगी। झालावाड़ जिले में कुल चार दिसंबर से छह दिसंबर तक यात्रा रहेगी। इस दौरान जोरदार स्वागत की तैयारी है। यहां के पारम्परिक वेश भूषा और संस्कृति में यात्रा का बेहतर तरिके से स्वागत किया जाएगा।

वहीं दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा रहेगी। इस दौरान 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा। सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए पहुंचेगी। कोटा-बूंदी में सात दिसंबर से 10 दिसंबर तक चार दिन यात्रा रहेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola