नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 91वां दिन है। वहीं राजस्थान में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी ने आज सुबह छह बजे कोटा के सांगोद से यात्रा की शुरू की। राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े दिग्गज भी पैदल मार्च कर रहे हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
और पढ़िए – Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, PM मोदी मीडिया से हो सकते हैं रूबरू
गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस पदयात्रा को लेकर राहुल गांधी का कहना है कि यात्रा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। जो चीजें हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या गाड़ी में यात्रा करते समय नहीं समझी जा सकतीं। किसानों से हाथ मिलाने के बाद ही कोई समझ पाता है कि वे क्या कर रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर से नहीं सीखा जा सकता है।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को अपने लिए तपस्या बताते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना था और इस यात्रा के जरिए उनका यह मकसद पूरा हो रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक सात राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(tjc.org)
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines