Rajasthan Petrol Diesel Price Reduce: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में दो प्रतिशत की कमी की है। जानकारी के अनुसार वैट कम होने के बाद राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक कम होगी। वहीं, डीजल के दाम 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक कम होंगे।
पेट्रोल और डीजल के दामों में विसंगतियां थी
कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल और डीजल के दामों में विसंगतियां थी। उनका कहना था कि पेट्रोल और डीजल के रेटों में जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और गंगानगर में काफी अंतर था। सीएम ने कहा कि दोनों के दामों में करीब 5 रुपये तक अंतर था। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, अब सरकार ने इस विसंगति को दूर करते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में 2 फीसदी की कमी की है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।
कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी नई दरें
जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने से राज्य सरकार पर इसका 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा। 15 मार्च सुबह 6 बजे से राज्यभर में पेट्रोल-डीजल की नई घटी हुई कीमतें लागू होंगी।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी तक हो गया है। बता दें महंगाई भत्ता बढ़ने से राज्य के 4.40 लाख कर्मचारियों को इसका फायद मिलेगा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines