CM Bhajan lal Sharma mother father first statement: जिस बेटे को जन्म दिया, नाजों से पाला पोसा, आज जब उसके मुख्यमंत्री चुने जाने की खबर मिली तो मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू थे। वह भगवान का शुक्र अदा करते नहीं थक रही थे। उनका कहना था कि भगवान की कृपा के चलते ही उन्हें यह खुशखबरी सुनने को मिली है। यह राजस्थान के नवोदित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मां-बाप की प्रतिक्रिया है, जो उनके सीएम बनने की खबर बनने के बाद सामने आई। गौरतलब है कि राजस्थान विधायक दल की बैठक में जब भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के नाम पर सहमति बनी तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी सबको चौंकाते हुए भजन लाल शर्मा को सीएम चुना है। भजन लाल शर्मा को सीएम बनाए जाने पर उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके माता-पिता ने कहा कि सब भगवान की इच्छा है हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारा बेटा सीएम बनेगा। इसी के साथ भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया, साथ ही पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनका नाम सीएम के लिए प्रस्तावित करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
सब भगवान की इच्छा से हुआ
भजन लाल शर्मा के पिता ने कहा कि बेटे के सीएम बनने पर बहुत खुशी है, उन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। सब भगवान की कृपया है। वहीं, भजन लाल शर्मा की मां गोमती देवी ने बीजेपी नेतृत्व की ओर से बेटे को सीएम नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान की इच्छा से हुआ है। हमने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि मेरा बेटा सीएम बनेगा।
ये भी पढ़ें: कौन हैं भजन लाल शर्मा, जिन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और बन गए राजस्थान के CM
ये भी पढ़ें: कौन हैं दीया कुमारी, जो सांसद से राजस्थान के डिप्टी CM की कुर्सी तक पहुंचीं
राजस्थान के हर क्षेत्र में निश्चित करेंगे विकास
राजस्थान के सीएम नियुक्त होने पर भजन लाल शर्मा ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा का धन्यावाद दिया। इसके साथ ही भजन लाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। इसी के साथ भजन लाला शर्मा ने कहा कि राजस्थान के सभी विधायक मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेतृत्व में राजस्थान में हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से करेंगे। मैं राजस्थान के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की जो अपेक्षाएं हैं, हम उसे जरूर पूरा करेंगे। बता दें कि भजन लाल शर्मा ने राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48, 081 मतों से करारी शिकस्त दी थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines