News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreBhajan lal Sharma First Cabinet Meeting : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा आज शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए राजधानी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी कैबिनेट की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भजनलाल शर्मा अपनी पहली कैबिनेट में तीन बड़े फैसले ले सकते हैं।
शपथ ग्रहण के बाद भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री के तौर सचिवालय स्थित सीएमओ में अपना पदभार संभालेंगे। सूत्रों का कहना है कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद भजनलाल कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर राजस्थान की भी नई सरकार पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले ले सकती है। जिस तरह मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खुले में मांस-अंडे बेचने पर रोक लगा दी है, उसी तरह का फैसला राजस्थान सरकार भी ले सकती है।
यह भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा का क्या है सबसे बड़ा गिफ्ट
जानें क्या ले सकते हैं 3 बड़े फैसले
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।