Bikaner News: शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने सोमवार को बीकानेर में महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया। जवाहर स्कूल और भीनासर के अमरपुरा बास स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित प्रशासन शहरों के संग और महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए।
कैंपों में वितरित किए गारंटी कार्ड
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार का शिविरों के दौरान पंजीकरण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह शिविर आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे हैं, अतः प्रत्येक अधिकारी इस भावना को समझते हुए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाएं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए और लाभार्थियों को उन्हें मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवारों को महंगाई के दौर में आर्थिक संबल मिलेगा। इससे इनका जीवन यापन सम्मानजनक तरीके से हो सकेगा।
शीघ्र शुरू किया जाएगा काॅलेज निर्माण
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर जिले के गंगाशहर-भीनासर क्षेत्र के लिए इस बजट में राजकीय कॉलेज स्वीकृत किया गया है। शीघ्र ही इसे प्रारम्भ करवाया जाएगा। इससे उप नगरीय क्षेत्र के युवाओं को अपने आसपास के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष के बजट में बीकानेर शहर के लिए अनेक घोषणाएं की हैं। सभी घोषणाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करवाया जाएगा।
(Ambien)
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines