हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Barmer: एक साथ खेल रहे तीन बच्चे जिंदा जले, मरने वालों में सगे भाई-बहन, ऐसे हुआ हादसा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Barmer: राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) में बुधवार को दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां एक साथ खेल रहे तीन बच्चे जिंदा जल गए। इसके बाद मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवाया है।

घर से 500 मीटर की दूरी पर खेल रहे थे बच्चे

यह हादसा नागाणा थाना क्षेत्र का है। सांसियो की बस्ती बांदरा निवासी हाकम सिंह का बेटा सरूपी (4 साल) और मिठडा, रुकमा निवासी हिंगोल सिंह का बेटा अशोक सिंह (2 साल) और बेटी रुकमा (7 साल) आपस में एक घासफूस की झोपड़ी में खेल रहे थे। ये सभी अपने-अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर थे।

दोपहर में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई बच्चों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गांववालों ने आग को बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग को भी सूचित किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया, तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

पिता की हो चुकी थी मौत, अब परिवार में एक बेटा बचा

बता दें कि रुकमा और अशोक भाई-बहन थे। पिता हिंगोल की 4 साल पहले मौत हो चुकी है। दोनों का एक और भाई है, जो अपने ननिहाल में रहता है।

यह भी पढ़ें: Hanuman Beniwal: संसद में बोले नागौर सांसद बेनीवाल- राजस्थान में बीजेपी नहीं निभा पाई विपक्ष की भूमिका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola