Barmer: पचपदरा रिफाइनरी के बाहर मचा बवाल, धरना दे रहे लोगों ने फूंकी गाड़ियां, जानें क्यों?

Ruckus outside Pachpadra Refinery in Barmer

बाड़मेर में पचपदरा रिफाइनरी के बाहर बवाल

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की रिफाइनरी के बाहर उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब रिफाइनरी के बाहर शान्तिपूर्वक धरना दे रहे लोगों को गाड़ियों से कुचलने का प्रयास किया गया। इस हमले में तहसीलदार व पुलिस भी बाल-बाल बचे हैं। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और घटना स्थल पर शांति का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रिफाइनरी के बाहर कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर शान्तिपूर्वक धरना दे रहे थे, उसी समय 4-5 बिना नंबरों की गाड़ियों से हमलावर आये और उनको कुचलने का प्रयास किया। इस हमले के बाद गुस्साई भीड़ ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह हमला रिफाइनरी के गेट नम्बर 3 के पास हुआ है। हमले के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार बताएं जा रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं मौके पर पहुंचा पुलिस बल मामले की तफ्तीश में जुट गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ