हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Barmer: बाड़मेर में 11-13 मार्च तक होगा थार महोत्सव का आयोजन, देशी-विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत

विज्ञापन

Barmer: राजस्थान के बाड़मेर जिले में 11 से 13 मार्च तक थार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस दौरान राजस्थान की संस्कृति को दिखाते कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

थार श्री और थार सुंदरी रहेगा आकर्षण का केंद्र

जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि थार महोत्सव का आयोजन 11 मार्च को सुबह 8 बजे शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। इस महोत्सव के आकर्षण का केंद्र थार श्री व थार सुंदरी रहेगा। तीन दिवसीय थार महोत्सव के तहत शोभायात्रा, दादा-पौता दौड़, थार सुंदरी, थार श्री, ऊंट श्रृंगार, दम्पति दौड़ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे देशी.विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।

कवि सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

अधिकारियों की मानें तो 11 मार्च को शाम 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। रात्रि 10 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें बड़े कवियों द्वारा पाठ किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च को सुबह 9 बजे काॅलेज के विद्यार्थी चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन बाड़मेर के ही बालोतरा में सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन भी किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें