बाड़मेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। तमाम अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अचानक वह एक गन्ने के जूस की दुकान पर पहुंच गए और सभी को जूस पिलाया। अपनी दुकान पर ‘सरकार’ को देखकर जूस बेचने वाला दुकानदार भी गदगद हो गया। सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री, कलेक्टर और आईजी भी वहां मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे अमले के साथ बाड़मेर के दौरे पर थे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं मंत्री के.के. बिश्नोई भी मौजूद थे। इसी बीच जब सीएम का काफिला निकल रहा था, तो अचानक उन्होंने एक गन्ने के जूस की दुकान पर रुकने के लिए कहा। सीएम सभी के साथ दुकान पर बैठ गए और सभी को जूस पिलाने के लिए कहा।
सीएम ने ऑनलाइन किया पेमेंट
एक तरफ जहां सभी जूस पी रहे थे, वहीं सीएम ने वहां मौजूद आम लोगों से बातचीत की और फिर जूस बेचने वाले दुकानदार से भी हालचाल पूछा। जूस पीने के बाद सीएम ने ऑनलाइन ऐप के जरिए भुगतान किया, पेमेंट मिलने के बाद दुकानदार का चेहरा खिल उठा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव का आगाज बाड़मेर से
दरअसल, राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की शुरुआत बाड़मेर से की गई। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारी और नेता बाड़मेर पहुंचे थे। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजस्थान दिवस खास है। अब राजस्थान दिवस अंग्रेजी तारीख से नहीं, बल्कि तिथि से मनाया जाएगा। नारी का सम्मान देश और प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसलिए राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत महिला सम्मेलन से की गई है।
यह भी पढ़ें : रवि किशन को मिला आईफा पुरस्कार, सीएम योगी ने की मजाकिया अंदाज में खिंचाई
महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर सीएम का जोर
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा है। लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि को बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जरूरतमंद परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 10% बढ़ा दिया गया है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
18 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines