Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर के गुड़ामलानी में गुरुवार सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यह घटना बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर हुई है. जब एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों गाड़ियों में ऐसी भीषण आग लगी जिसे कोई बुझा न सका. आग की लपटे इतनी तेज थी कि गाड़ी में बैठे लोग भी उनमें से बाहर नहीं निकल पाए.
आग की लपटों से झुलसी गाड़ी
अब तक की जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में यह लगातार तीसरा सड़क हादसा है. इससे पहले जैसलमेर में भी बस में आग लगने की घटना हुई थी. बता दे कि गुड़ामालानी के डाबड़ गांव के 5 दोस्त स्कॉर्पियों गाड़ी से आए थे. ये लोग सिणधरी आए हुए थे. यहां उन्होंने पहले होटल में खाना खाया और देर रात वापस लौट रहे थे. इस समय ही सड़ा सरहद इलाके में एक ट्रेलर ने गाड़ी पर जोरदार टक्कर मारी. दोनों गाड़ी का आमना-सामना हुआ और वह जल उठी.
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए शव
सूत्रों के अनुसार, जलने वाले चारों दोस्तों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. SP रमेश और कलेक्टर सुशील कुमार घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे थे. उन्होंने शवों को अस्पताल में रखवा दिया है. वहीं, पांचवे युवक का इलाज किया जा रहा है. यह हादसे गांव से 30 किलोमीटर दूर हुआ है.
मृतकों की पहचान हुई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के तुरंत बाद ग्रामनिवासियों की इसकी सूचना दी गई. सभी युवकों के परिजन भी हादसे वाली जगह पहुंच गए थे. जलकर राख हुई गाड़ी और अपने परिजनों के जले हुए चिथड़ों को देख कर बिलख पड़े. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है. मृतकों के नाम- 35 वर्षीय मोहन सिंह, 20 साल के शम्भू सिंह, 22 साल के पांचाराम और 28 साल के प्रकाश के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें-मंदसौर के सरकारी कॉलेज की छात्राओं से शर्मनाक हरकत, ABVP के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
9 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
17 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
18 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines