बारां: राजस्थान के बारां जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के अंता में एक महिला ने अंध विश्वास के कारण अपनी 13 साल की बेटी संजना की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला के पति शिवराज सिंह हाड़ा 40 बर्षीय ने थाने में रिपोर्ट दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करने वाली मां मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। उसने बीमार रहने वाले अपने बड़े बेटे के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए बेटी की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि वो अपने छोटे बेटे और पति को भी मारना चाहती थी। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसे सपना आया था के परिवार के लोगों की बलि देने से बेटा ठीक हो जाएगा।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। आरोपी महिला रेखा कंवर हाडा बारां जिले के अंता कस्बे की शिव कॉलोनी की रहने वाली है और उसकी शादी ऑटो चालक से हुई है।
बड़ी बहन ने छोटे भाई को बचाया
बताया जा रहा है कि संजना 5वीं क्लास में पढ़ती थी। अंता पुलिस के थाना प्रभारी रामलक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दंपति का सबसे छोटा बेटा शिंगम घटना के वक्त घर पर था। जब शिंगम ने अपनी मां को अपनी बहन की पिटाई करते और उसका गला घोंटने की कोशिश करते देखा, तो वह घर से भाग गया और शोर मचाया, जिसके बाद कुछ पड़ोसी लड़की को बचाने के लिए उसके घर पहुंचे। लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने कराया मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार महिला ने शनिवार को अपनी 12 वर्षीय बेटी संजना और 7 साल के बेटे सिंघम पर हमला किया। छोटा बेटा किसी तरह जान बचाकर भाग निकला लेकिन बेटी संजना को महिला ने पकड़ लिया और गला दबाकर मार डाला। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर ही है। लड़की के पिता शिवराज सिंह की शिकायत पर पुलिस ने हाडा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश सुनाया गया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines