हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बांसवाड़ा निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले BJP का खुला खाता, वार्ड 12 से सोनिया वैष्णव जीतीं

बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा ने शानदार जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है. वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी रेखा कंसारा के नाम वापस लेते ही भाजपा की सोनिया वैष्णव निर्विरोध पार्षद चुन ली गईं. जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाला.

विज्ञापन
बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा ने शानदार जीत के साथ अपना खाता खोला। Photo: Video Grab

राजस्थान के बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में मतदान की तारीख से पहले ही BJP ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले ही भाजपा का विजय खाता खुल गया है. शहर के वार्ड नंबर 12 से भाजपा उम्मीदवार सोनिया वैष्णव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. यह पूरा घटनाक्रम नामांकन वापसी के अंतिम दिन सामने आया. वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रेखा कंसारा ने आखिरी समय में अपना पर्चा वापस ले लिया. उनके नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी सोनिया वैष्णव ही एकमात्र उम्मीदवार बचीं. इसके चलते निर्वाचन नियमों के तहत उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

जैसे ही सोनिया वैष्णव की निर्विरोध जीत की आधिकारिक सूचना सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. वार्ड में जश्न का माहौल बन गया. कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और वार्ड की गलियों में भव्य विजय जुलूस निकाला. इस दौरान निर्विरोध पार्षद चुनी गईं सोनिया वैष्णव भी समर्थकों के साथ खुशी में थिरकती हुई नजर आईं.

जीत के बाद सोनिया वैष्णव ने वार्ड की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह जीत वार्डवासियों के विश्वास, प्यार और समर्थन का नतीजा है. वह क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी. मतदान से पहले मिली इस जीत से स्थानीय भाजपा संगठन का हौसला काफी बढ़ गया है.

विज्ञापन

बांसवाड़ा में चुनावी तस्वीर बिल्कुल साफ

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज चुका है और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है. नगर परिषद के सभी 60 वार्डों में कुल 185 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में डटे हुए हैं. गुरुवार 03 सितंबर को नामांकन वापसी के आखिरी दिन 25 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए. इससे पहले बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया था. इस तरह कुल 27 दावेदारों के हटने के बाद अब चुनावी दंगल में 185 उम्मीदवार आमने-सामने हैं.

किस पार्टी से कितने प्रत्याशी मैदान में?

इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है. प्रमुख राजनीतिक दलों में BJP के प्रत्याशी 59 वार्डों में चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस भी 59 वार्डों से मैदान में हैं. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 19 उम्मीदवार मैदान में हैं. आप के 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 44 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं, जो कई सीटों पर सियासी समीकरण बिगाड़ सकते हैं.

विज्ञापन

त्रिकोणीय मुकाबला और 9 सितंबर को वोटिंग

बांसवाड़ा नगर परिषद में इस बार कांग्रेस, भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. शहर के 60 वार्डों में कुल 94,058 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान 9 सितंबर को कराया जाएगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola