Rajasthan News : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ क्षेत्र के मोहकमपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां तीन महीने की गर्भवती महिला की बिना किसी जांच के नसबंदी कर दी गई। मामला तब उजागर हुआ, जब महिला की तबीयत बिगड़ने पर सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें खुलासा हुआ कि वह पहले से ही गर्भवती थी।
आमलीपाड़ा की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि इस साल जनवरी में रमिला नामक एक महिला उसके घर आई और उसने खुद को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताया। उसने कहा कि चार बच्चे होने के बाद अब नसबंदी करवा लेनी चाहिए। साथ ही सरकार से सहायता राशि मिलने का लालच भी दिया गया। इसके बाद 10 जनवरी को उसे मोहकमपुरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना किसी मेडिकल जांच के नसबंदी कर दी।
यह भी पढ़ें : Gurjar Mahapanchayat: गुर्जर समाज द्वारा रोकी गई ट्रेन हुई रवाना, प्रशासन ने आंदोलनकारियों को हटाया
सोनोग्राफी कराने पर खुली पोल
ऑपरेशन के कुछ दिन बाद पीड़िता की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। जब सोनोग्राफी करवाई गई तो पता चला कि महिला को गर्भ ठहरे 28 सप्ताह हो चुके हैं, यानी वह अक्टूबर 2024 से ही गर्भवती थी। इस खुलासे ने न सिर्फ महिला को मानसिक आघात पहुंचाया, बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु की जान को भी खतरे में डाल दिया।
महिला ने की मामले की शिकायत
जब पीड़िता शिकायत लेकर दोबारा सीएचसी पहुंची तो वहां मौजूद स्टाफ और चिकित्सकों ने न सिर्फ उसके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि यह भी धमकी दी कि अगर उसने मामला उठाया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसे लेकर ब्लॉक सीएमएचओ (छोटी सरवा) डॉ. गिरीश भाभोर ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। नसबंदी के लिए जिला स्तर से टीम आती है। हमने संस्थान से दस्तावेज मंगवाकर रिपोर्ट सीएमएचओ को भेजी है।
यह भी पढ़ें : Gurjar Mahapanchayat Rajasthan: कौन हैं विजय बैंसला? जिन्होंने बुलाई गुर्जर महापंचायत, गिनाई 6 मांगें, दिया अल्टीमेटम
संबंधित खबरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
1 day agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
1 day ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
2 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
2 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
7 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
11 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines