Banswara Crime News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक शख्स ने कर्जा उतारने के लिए जो कांड किया, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कर्ज में डूबे शख्स ने बीमा क्लेम पाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर एक भिखारी का मर्डर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने दस्तावेज शव के पास रख खुद को मृत घोषित कर बीमा क्लेम पाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पूरा मामला उजागर कर दिया। आरोपी के दो सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। मुख्य आरोपी फरार है। कुछ दिन पहले पुलिस को ट्रक से कुचला हुआ शव मिला था। शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी। लेकिन परिजनों ने बताया कि ये शव उनके घर के सदस्य का नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के एक दोस्त से पूछताछ की तो पूरा भेद खुल गया।
परिजनों ने शिनाख्त से किया था इनकार
बांसवाड़ा के एसपी हर्षवर्धन ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सल्लोपाठ थाने इलाके में नेशनल हाईवे-56 पर अज्ञात बॉडी मिली थी। सिर किसी वाहन से कुचला गया था। जिसकी पहचान करना मुश्किल था। शव के पास बैग में दस्तावेज मिले थे। ये अजमेर के गांव गुवारड़ी के रहने वाले नरेंद्र सिंह रावत के नाम से थे। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया था। लेकिन परिजनों ने खुलासा किया कि शव नरेंद्र सिंह का नहीं है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज की थी।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस की हार की किस नेता ने ली जिम्मेदारी? 10-15 सीटों को लेकर किया ये चौंकाने वाला दावा
पुलिस नरेंद्र सिंह के साथी ड्राइवर रहे भेरूलाल तक पहुंची थी। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर आरोपी ने राज खोल दिया। भेरू ने खुलासा किया कि ये शव रामदेवरा में भीख मांगने वाले रामगंजमंडी कोटा के रहने वाले तूफान सिंह का है। नरेंद्र के कहने पर उसे ट्रक से इब्राहिम खान नाम के ड्राइवर ने कुचला था। उसे भी अरेस्ट कर लिया गया है। भेरू ने खुलासा किया कि नरेंद्र सिंह कर्ज में डूब गया था। उसने कई बीमा पॉलिसियां करवा रखी थीं। वह खुद को मृत घोषित कर बीमा क्लेम हासिल करना चाहता था ताकि कर्ज उतार सके। उन दोनों ने प्लान बनाया कि किसी को हादसे में मार लाश के पास अपने दस्तावेज रख देते हैं।
तीनों के बीच तय हुई थी डील
इसके बाद साजिश के तहत इब्राहिम खान को शामिल किया गया। उन लोगों को पता था कि तूफान सिंह के पास कोई दस्तावेज नहीं है। इसलिए नौकरी का झांसा देकर उसे हाईवे पर लाए। तूफान सिंह को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद बांसवाड़ा से 30 KM दूर कालिंजर के पास ले गए। जहां तूफान सिंह को सड़क पर लिटाया। तभी इब्राहिम सीमेंट से भरा ट्रक लेकर आया और उसके सिर के ऊपर से गुजार दिया। उन लोगों ने लाश के पास दस्तावेज रखे और फरार हो गए। राजस्थान पुलिस के अनुसार भेरूलाल चित्तौड़गढ़ जिले के गरदाना, इब्राहिम खान आकोला खुर्द गांव का रहने वाला है। नरेंद्र ने भेरूलाल को 85 हजार और इब्राहिम को 65 हजार रुपये देने का वादा किया था।
ये भी पढ़ेंः गिरफ्तारी की अफवाह के बीच खान सर हाॅस्पिटल में एडमिट, सामने आया Video
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines