हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

400 लोग पड़े बीमार तो तोड़ना पड़ा डिस्पेंसरी का ताला, मुहर्रम के जुलूस में शरबत से मचा हाहाकार

Muharram Procession: राजस्थान के बांसवाड़ा में मुहर्रम जुलूस के बाद लोग बीमार पड़ गए। जानकारी के अनुसार दूषित पानी से बना शरबत पीने के बाद लोग अचानक उल्टी दस्त करने लगे। देखते ही देखते 400 से अधिक लोग इसके शिकार हो गए।

विज्ञापन
हाॅस्प्टिल में भर्ती लोग

Food Poisoning Drinking sherbet in Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा में देर रात 12 बजे लोगों ने सरकारी हाॅस्पिटल के ताले तोड़ दिए। एक साथ 400 लोगों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। रात को 2 बजे डाॅक्टर हाॅस्पिटल पहुंचे और लोगों को इलाज किया। मामले में कुछ लोग अभी भी हाॅस्पिटल में भर्ती है। दरअसल, बांसवाड़ा में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था इस दौरान समाज के लोगों ने शरबत की स्टाॅल लगाई थी, शरबत पीने के बाद बच्चे और बुजुर्ग बीमार होने लगे और उल्टी दस्त के शिकार हो गए।

हर साल की तरह इस बार भी बांसवाड़ा शहर में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर समाज के लोग शरबत पिला रहे थे। देर रात करीब 1 बजे के आसपास लोगों को अचानक उल्टी होने लगी। इस प्रकार की शिकायतें अचानक बढ़कर 400 के आसपास पहुंच गई। लोग घबरा गए। सभी लोगों को नजदीक के महात्मा गांधी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ेंः ‘2007 में पापा की हुई मौत..आज उनकी आत्‍मा लेने आए हैं’, राजस्‍थान के अस्‍पताल के वार्ड में खुलेआम तंत्र-मंत्र

लोगों ने तोड़ा हाॅस्पिटल का ताला

जानकारी के अनुसार जब बड़ी संख्या में लोग हाॅस्पिटल पहुंचे तो देखा कि डिस्पेंसरी पर ताला लगा था। इसके बाद आनन-फानन में लोगों ने डिस्पेंसरी का ताला तोड़ दिया। बाद में कलेक्टर,एसपी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन कर डाॅक्टर्स को मौके पर बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो दूषित पानी ने बना शरबत पीने से इंफेक्शन कर गया। ऐसे में सुबह 10 बजे तक 150 से अधिक मरीज भर्ती थे।

ये भी पढ़ेंः एक फोन ने उजाड़ दिया सुहाग…पति की शहादत की खबर सुन फूट-फूट कर रोई, जानें कौन हैं सिपाही अजय सिंह नरुका?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें