Bagidaura Assembly by-election: राजस्थान के बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, यहां कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सुभाष तंबोलिया को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें फिलहाल उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत मालवीय के इस्तीफा देने से खाली हुई है। मालवीय इस बार बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से BJP के लोकसभा प्रत्याशी हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
26 अप्रैल को उपचुनाव होंगे
कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट पर अभी अपना प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट पर आदिवासी पार्टी (BAP) के साथ गठबंधन कर सकती है। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को देशभर में लोकसभा के पहली चरण का मतदान होना है। वहीं, बागीदौरा विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को उपचुनाव होना है। बता दें सुभाष तंबोलिया को राजनीति में महेंद्रजीत सिंह मालवीया का बेहद करीब बताया जाता है। उपचुनाव में BAP ने जयकृष्ण पटेल को अपना प्रत्याशी चुना है। वह साल 2023 में हुए विधानसभा में भी इस सीट से मैदान में थे। उस समय पटेल को 60 हजार 387 वोट मिले थे।
यह भी जानें
28 मार्च को बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। 4 अप्रैल को इस सीट पर नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। 8 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। फिर 26 अप्रैल को मतदान के बाद 4 जून को मतगणना होगी। वहीं, डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट के समीकरणों की बात करें तो इस सीट पर कुल 21 लाख वोटर हैं, जिसमें सबसे ज्यादा आदिवासी वोट बैंक 76%, ओबीसी 10%, मुस्लिम 1.5% और एससी 3.5% वोटर हैं।
ये भी पढ़ें: 40 साल बाद ‘कांग्रेस’ करेगी वापसी या ‘बीजेपी’ तोड़ेगी रिकॉर्ड, यूपी की इस लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला
ये भी पढ़ें: Tehri Garhwal Lok Sabha Election: चलेगी ‘राजशाही’ या ‘हाथ’ का साथ देंगे मतदाता, 61% ग्रामीण वोट हैं निर्णायक
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
8 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
10 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines