Who is Babulal Kharadi in Hindi : राजस्थान में भाजपा की नवगठित सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। इसमें 12 नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम बाबूलाल खराड़ी का है जो झाड़ोल से विधायक हैं।
भाजपा ने बाबूलाल खराड़ी को कैबिनेट में मंत्री का पद देकर आदिवासी समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। बता दें कि पिछली बार राजस्थान विधानसभा के सबसे अच्छे विधायक चुने गए बाबूलाल खराड़ी अभी भी कच्चे मकान में ही रहते हैं।
तीन साल पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर बाबूलाल खराड़ी की मौत की अफवाह फैल गई थी। उनके समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि तक देना शुरू कर दिया था और परिजन भी परेशान हो गए थे। बाद में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने जिंदा होने का सबूत दिया था।
चौथी बार झाड़ोल से विधायक बने खराड़ी
बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में खराड़ी ने 6488 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। खराड़ी के खाते में 76,537 वोट आए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी हीरालाल डरांगी को 70,049 वोट मिले थे। इस बार वह चौथी बार विधायक बने हैं।
इस बार 115 सीटों पर जीती थी भाजपा
बता दें कि इस साल राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से 115 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आई थीं। भाजपा ने इस बार भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है और प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी को उपमुख्यमंत्री पद दिया है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में किस-किस नेता को दिया गया मंत्री का पद
ये भी पढ़ें: कौन हैं राजस्थान के कार्यवाहक DGP उत्कल रंजन साहू
ये भी पढ़ें: सचिन पायलट राजस्थान से दूर हो गए या बढ़ गया कद
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines