Baba Khatu Shyamji 125 KG Silver Rath Yatra: राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा में खाटू नरेश बाबा श्याम (बाबा खाटू श्यामजी) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, नोखा में बाबा खाटू श्याम की भव्य सवारी की तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर नोखा में एक अनोखा और भव्य रथ तैयार किया गया है, जिसे बनाने के लिए 125 किलो चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मालूम हो कि फाल्गुनी एकादशी पर बाबा खाटू श्याम जी इसी रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
करोड़ों का है 125 किलो वाला चांदी का रथ
बाबा खाटू श्याम जी का ये शानदार रथ की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नोखा सिल्वर वर्क्स के रामगोपाल चांडक और सुनील राहड़ ने बताया कि इस रथ को तैयार करने में एक महीने से अधिक समय लगा। हर दिन 8 कुशल कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इस भव्य रथ को बनाया। रथ का निर्माण होने के बाद अब इसे खाटू श्याम जी मंदिर भेज दिया गया है।
रथ की खास बातें
- 125 किलो शुद्ध चांदी से जड़ा हुआ है।
- भव्य नक्काशी और पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन है।
- बाबा श्याम की सवारी के लिए खास रूप से तैयार किया गया है।
- दानदाता का नाम गुप्त रखा गया है।
- भक्तों के लिए खास अनुभव होगा।
ऐसे होंगे भक्तों को दर्शन
फाल्गुनी एकादशी पर जब बाबा खाटू श्याम जी इस शानदार रथ पर विराजमान होंगे, तो यह नजारा भक्तों के लिए दिव्य और अलौकिक अनुभव होगा। नोखा के पुरुषोत्तम, शिव और सुनील राहड़ की टीम ने इस प्रोजेक्ट का सुपरविजन किया है। बाबा खाटू श्याम के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा इस अद्भुत रथ के निर्माण में झलकती है। भक्तों को अब बेसब्री से उस पल का इंतजार है, जब बाबा अपने इस स्वर्णिम रथ पर सवार होकर अपने दर्शन देंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines