राजस्थान में महिलाओं पर जेसीबी मशीन से कुचलने का प्रयास! ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

Jodhpur News: राजस्थान के बिलाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब के ओवरफ्लो पानी की निकासी को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान गांव की महिलाएं निकासी का विरोध करते हुए पानी निकासी के लिए अई जेसीबी मशीन के सामने डटी रही। आरोप है कि इस दौरान जेसीबी चालक ने मशीन का चला दिया और कई ग्रामीण महिलांए इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बची।

Jodhpur news, Jodhpur latest news, Jodhpur police, Jodhpur police, Rajasthan, जोधपुर न्यूज, जोधपुर ताजा खबर, जोधपुर पुलिस, जोधपुर पुलिस, राजस्थान

मौके पर होता हंगामा

Jodhpur News: राजस्थान के बिलाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब के ओवरफ्लो पानी की निकासी को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान गांव की महिलाएं निकासी का विरोध करते हुए पानी निकासी के लिए अई जेसीबी मशीन के सामने डटी रही। आरोप है कि इस दौरान जेसीबी चालक ने मशीन का चला दिया और कई ग्रामीण महिलांए इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बची। जिसके बाद मामला ओर बढ़ गया और ग्रामीणों ने गांव की महिलाओं पर चढ़ाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

तालाब के ओवरफ्लो को लेकर हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बिलाड़ा क्षेत्र में गांव में मंगलवार तालाब के ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए तहसील की टीम जीसीबी मशीन लेकर पहुंची थी। बताया गया है कि गांव के लोग इसका विरोध कर रहे थे। इस दौरान गांव की कुछ महिलाए इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध कर रही महिलाओं के सामने खड़ी जेसीबी मशीन को चला दिया गया। जिसके कारण महिलाए उसकी चपेट में आने से किसी तरह बची। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान मौके पर तहसीलदार, जेईएन और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

प्रशासन के लोगों ने ग्रामीणों को समझाया

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निकासी को लेकर महिलाएं विरोध कर रही थीं। तभी अचानक जेसीबी मशीन उनकी ओर बढ़ी और उन पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। वहीं इस घटना से गांव की महिलाओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासनिक अमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी को लेकर उनकी सहमति के बिना निर्णय लिया गया। जिसके कारण मौके पर स्थिति बिगड़ गई। मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ