हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

छुआछुत खत्म करने की जिम्मेदारी किसकी, BJP-RSS पर क्या बोले पूर्व सीएम?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने ज्ञानदेव आहूजा मामले में बीजेपी को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि आज संघ और बीजेपी की जिम्मेदारी है कि वे समाज से छुआछुत को खत्म करे।

विज्ञापन
Ashok Gehlot Slams BJP RSS

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज पूर्व बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उसकी तो हम सब ने निंदा की है यह तो मानवता पर कलंक है। मैं बार-बार कहता हूं की छुआछूत अपने आप के अंदर मानवता पर कलंक है। 21वीं शताब्दी में आरएसएस संगठन जो अपने आप को सांस्कृतिक संगठन कहता है वह क्यों नहीं आगे आकर यह कहता है कि हम एक अभियान चलाएंगे। हम बीजेपी की विचारधारा से तंग है और हम छुआछूत को समाप्त करके रहेंगे।

संघ पर साधा निशाना

आरएसएस के मोहन भागवत जी आगे आगे क्यों नहीं कह रहे हैं अगर वे मानते हैं कि दलित, ट्राइबल के लोग भी हिंदू है आदिवासी भी हिंदू है सबको हिंदू मानते हैं तो हिंदुओं के साथ आपस में जो छुआछूत हो रही है उसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है? वैसे तो पूरे समाज की जिम्मेदारी है लेकिन आरएसएस क्योंकि आज सरकार बीजेपी की है जिसे वह सपोर्ट करती है इससे अच्छा मौका कब आएगा? आरएसएस सब काम छोड़कर देश को आवाहन करें कि हम चाहेंगे कि हिंदू आपस में छुआछूत की भावना नहीं रखे।

ये भी पढ़ेंः जयपुर में विवाह के नाम पर बिकीं 1500 लड़कियां, एनजीओ की आड़ में मानव तस्करी

विज्ञापन

ईआरसीपी पर जनता को बेवकूफ बना रहे

वसुंधरा राजे जो है, दो बार मुख्यमंत्री रही हैं उन्होंने पूरी स्टडी की है। जहां तक मैं मानता हूं, ईआरसीपी या पीकेसी जिसको नया नाम दिया है रामसेतु यह सब बकवास है वह खुद ही कह रहे हैं कि 9 साल तक तो कुछ होने वाला ही नहीं है। फिर जनता को क्यों बेवकूफ बना रहे हैं? वसुंधरा राजे को पता है कि पीकेसी का नया एमओयू हुआ है उसमें कोई दम नहीं है। मेरी वसुंधरा जी से शिकायत यह है कि वह दो बार मुख्यमंत्री रही है तो वह खाली झालावाड़ की बात कर रही है यह गलत है।

तहव्वुर राणा पर दिया ये बयान

वहीं तहव्वुर राणा के बयान को लेकर कहा कि जिस आदमी ने इतना बड़ा क्राइम किया है उसे कोई भूल सकता है क्या ? उसने इतनी हत्याएं की। जितने भी भगोड़े हैं चाहे आर्थिक भगोड़े हैं या फिर यह ऐसे आतंकवादी हो इन सबको भारत सरकार को टारगेट बनाना चाहिए। अगर टारगेट बनेगा तो सब आ जाएंगे। अगर इच्छा शक्ति होगी तो सब आ जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘न तो माफी मांगी है और न ही…’, शुद्धिकरण मामले में ज्ञानदेव आहूजा की बीजेपी को दो टूक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola