Ashok Gehlot Press Conference CM Post Rajasthan Congress: राजस्थान में पिछले पांच साल में कई बार सियासी संकट की स्थिति रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच खींचतान चली। हालांकि ये कलह पिछले दिनों सुलझ गई थी, लेकिन एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यदि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा। एक ओर युवा ब्रिगेड के साथ सचिन पायलट हैं तो दूसरी ओर अनुभवी अशोक गहलोत…सीएम गहलोत के सामने गुरुवार को एक बार फिर ये सवाल सामने आया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया।
सोनिया गांधी ने लिया था निर्णय
गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सोनिया गांधी ने ही मेरा चयन पहली बार सीएम पद के लिए किया था। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पहला निर्णय मुझे मुख्यमंत्री बनाने का लिया। उन्होंने कुछ सोच समझकर और मेरा प्रदर्शन देखकर ये निर्णय लिया होगा। मैं उस वक्त पीसीसी प्रेसीडेंट था। मैं मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं था।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में बस में मिली सवा दो करोड़ की चांदी की सिल्लियां, बस की डिग्गी में छिपाए थे 25 पार्सल
कांग्रेस में उम्मीदवार कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता
गहलोत ने आगे कहा- कांग्रेस में उम्मीदवार नहीं बनना ज्यादा बेहतर रहता है। जो उम्मीदवार होता है, वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता। हालांकि इसके बाद के चुनाव में हमें हार मिली। उस वक्त सोनिया गांधी ने खूब कैंपेन किया, लेकिन फिर भी हार गए। अब मैं उन कारणों पर नहीं जाना चाहता। मुझे एक बार फिर एआईसीसी में मौका दिया गया। फिर मुझे मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद हमारी बुरी तरह से हार हुई और 21 सीटों पर आ गए। फिर मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल गया।
गहलोत ने आगे कहा कि एक हार्ट ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला ने मुझसे कहा कि आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनें। तो मैंने उनसे कहा कि माताजी मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा है। गहलोत ने कहा- देश में कितने मुख्यमंत्री हैं, जो ये कह सकते हैं कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं ये कह सकता हूं। गहलोत ने आगे कहा- शायद ये पद मुझे छोड़ेगा भी नहीं।
बता दें कि राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। जल्द ही ये लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। राजस्थान में 25 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे। जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines