जोधपुर जेल में आजीवन कारावास काट रहे आसाराम को हाईकोर्ट से राहत मिली है। जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम लंबे समय से इलाज को लेकर परेशान थे। आसाराम की ओर से कोर्ट में आयुर्वेद उपचार के लिए याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर कोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए अनुमति दे दी है। आसाराम को जेल में ही आयुर्वेदिक इलाज मिलेगा।
आसाराम के पुत्र नारायण साईं की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अधिवक्ता प्रदीप चौधरी ने नारायण साईं की याचिका दायर की थी। याचिका में आसाराम के आयुर्वेदिक उपचार की गुहार लगाई थी। जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम की उम्र 85 वर्ष है। वे कई बिमारियों से पीडित भी है। जिसकी वजह से उनके इलाज के लिए कोर्ट में आयुर्वेदिक उपचार के लिए याचिका दायर की गई थी। जिसे कोर्ट ने मान्य कर दिया है।
बेहतर ढंग से जेल में चल रहा इलाज
याचिका पर विरोध करते हुए सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल जोशी ने कहा कि जेल में आसाराम की पूरी तरह से रूटीन स्वास्थ्य जांच हो रही है। इस अवस्था में छोटी-छोटी बिमारियां हो ही जाती है। उनका इलाज एलोपैथिक पद्धति से किया जा रहा है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने सेंट्रल जेल के चिकित्सालय की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि रिपोर्ट में बताया गया कि आसाराम का इलाज बेहतर ढंग से हो रहा है। आवश्यकता होने पर आयुर्वेदिक इलाज भी कराया जाएगा।
साथ ही कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि आवश्यकता होने पर सेंट्रल जेल के चिकित्सक और अधिक्षक विचार करने के बाद आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उचित लगने पर उसे जेल में ही चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। कोर्ट ने जेल अधिक्षक को आसाराम के इलाज के लिए आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines