जोधपुर में बोले असदुद्दीन ओवैसी- मुसलमानों को सेकुलरिज्म का कुली बना दिया गया

Asaduddin Owaisi Reached Jodhpur

Asaduddin Owaisi Reached Jodhpur

Jodhpur News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार से प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन वें जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मुलसमानों को सेकुलरिज्म का कुली बना दिया गया है। जब चुनाव आते हैं तो कहते हैं सेकुलरिज्म को जिंदा रखो, जबकि दूसरे उसे डुबोते रहेंगे।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी पार्टी

जोधपुर पहुंचे ओवैसी सीधे बंबा मौहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में मुस्लिमों के हालात पर सर्वे करवा रहे हैं। इसी महीने रिपोर्ट आ जाएगी। 25-26 मार्च को इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी को लेकर प्रमुख शहरों का दौरा कर रहा हूं।

विज्ञापन

दलितों को साथ लेकर लड़ेंगे चुनाव

आगामी चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क करना बुरी बात नहीं है। मैंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का भी दौरा किया था। गुजरात में जाकर भी चुनाव लड़ा। औवेसी ने कहा इस बार के विधानसभा चुनाव वें दलितों को साथ लेकर लड़ेंगे।

ओवैसी ने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं। अब तक 16 से 17 आम चुनाव हो चुके हैं। इतने वर्षों में कई प्रमुख बिरादरियों को ताकत इसलिए मिली है, क्योंकि उन्होंने अपनी पाॅलिटिकल लीडरशिप को बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ