'आर्मी में भर्ती होना है तो साढ़े तीन लाख रुपये दो', झांसा देकर ठगने वाला 10 हजार का इनामी पकड़ा

स्टेट क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

rajasthan news

स्टेट क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान अनु सिंह उर्फ अनु पुत्र अर्जुन जाट, निवासी बृज नगर कॉलोनी, थाना मथुरा गेट, भरतपुर के रूप में हुई है। वह आर्मी से भगोड़ा है और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

कैसे हुआ खुलासा?

यह मामला तब सामने आया जब गंगासिंह और प्रवीण भाटी ने 5 अप्रैल 2023 को जोधपुर ग्रामीण के ओसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, 19 दिसंबर 2022 को उनकी मुलाकात अनु सिंह से हुई थी। उसने खुद को आर्मी का बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और प्रति व्यक्ति 3.5 लाख रुपये की मांग की। दोनों ने आरोपी को कुल 10.70 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर भेज दिए और फिर फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर आरोपी की तलाश में विशेष टीमें बनाई गईं। डीआईजी दीपक भार्गव और एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में टीम ने चार दिन तक आरोपी की रेकी की। सूचना मिलने पर कि अनु सिंह घर आने वाला है, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

अनु सिंह साल 2018 में आर्मी से फरार हुआ था। उसी साल उसे भरतपुर के चिकसाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। तब से वह खुद को आर्मी का जवान बताकर युवाओं को ठगने लगा. क्राइम ब्रांच आरोपी को आगे की जांच के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस को सौंपेगी। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ