सेना प्रमुख की पाकिस्तान को खुली चेतावनी 'इस बार इतिहास और भूगोल बदल देंगे'
Author: News24 हिंदी
2025-10-03 22:22:36
Rajasthan News: राजस्थान की सीमा से भारत ने पाकिस्तान को दो-टूक संदेश दे दिया है. भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को अनूपगढ़ के अग्रिम सैन्य अड्डे पर सैनिकों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेताया कि अब की बार संयम नहीं, निर्णायक कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान खुद सोच ले कि उसे दुनिया के नक्शे पर रहना है या नहीं’. अगर मौका मिला, तो इस बार ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में इतिहास और भूगोल दोनों बदल देंगे.’
भारत अब संयम नहीं दिखाएगा
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने साफ कहा कि भारत अब ऑपरेशन सिंदूर 1.0 की तरह संयम नहीं दिखाएगा. इस बार जवाब ऐसा होगा, जो पाकिस्तान को उसके राज्य प्रायोजित आतंकवाद की असली कीमत दिखा देगा. सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों में जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा भी लिया और भरोसा जताया कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने को पूरी तरह तैयार है. दशहरे के मौके पर इस तरह की खुली चेतावनी पाकिस्तान के लिए सीधा संदेश मानी जा रही है. भारत अब सहनशीलता नहीं, निर्णायक जवाब के मूड में है.
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने किए थे तबाह
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला कर दिया था। जिसमें कई पर्यटकों की मौत हो गई थी इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने 7 मई को मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines