कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 7 दिन पहले ही घर से आया था मृतक

kota student committed suicide

कोटा छात्र सुसाइड केस

Kota: कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक और कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र 7 दिन पहले ही मेडिकल की पढ़ाई के लिए जालौर से कोटा आया था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

7 दिन पहले ही जालौर से आया था

जवाहर नगर थाना पुलिस ने बताया कि जालौर निवासी पुष्पेंद्र नीट की कोचिंग करने 7 दिन पहले कोटा आया था। वह राजीव गांधी नगर के हाॅस्टल में कमरा लेकर रह रहा था। उसके साथ चचेरा भाई भी रह रहा था। रविवार को चचेरा भाई कुछ काम से बाहर गया था। उसके बाद पुष्पेंद्र ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

कुछ देर बाद भाई वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने हाॅस्टल संचालक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद हाॅस्टल संचालक ने खिड़की का कांच तोड़कर देखा तो पुष्पेंद्र फंदे से लटका मिला।

हाॅस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुष्पेंद्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ