हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान गई अंजू पर अब उसके पति ने दर्ज करवाई FIR, ये लगाए आरोप

विज्ञापन

Anju Fatima Nasrullah Love Story: राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद ने भिवाड़ी के फूलबाग थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अंजू बिना तलाक लिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। नसरुल्लाह पर निकाह के लिए उकसाने, फोन पर धमकाने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

मामले में डीएसपी सुजीत शंकर ने बताया कि इसमें कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई करनी पड़ेगी वह की जाएगी। उन्होंने बताया कि अरविंद ने शुक्रवार रात 9 बजे फूलबाग थाने में मामला दर्ज करवाया है। आईपीसी की धारा 494, 500, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुजीत शंकर ने बताया कि अंजु को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए जो भी कार्रवाई करनी पड़ेगी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि 20 जुलाई को अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के पेशावर गई थी। इसके बाद वहां अंजू ने नसरुल्लाल से निकाह कर लिया। इस दौरान अंजू ने अपना नाम फातिमा रख लिया है। अंजू का परिवार बलिया का रहने वाला है। वहीं अंजू का पीहर ग्वालियर एमपी में है। दोनों की शादी 2007 में हुई। शादी के बाद दोनों रोजगार की तलाश में भिवाड़ी आ गए। यहां पर दोनों अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

(lapeerhealth)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola