Jaipur News : रविवार को कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नाराज हो गए। मौका था कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों के लिए बुलाई गई बैठक का। इस बैठक में कांग्रेस के कई प्रभारी मीटिंग में आए ही नहीं। यह देखकर प्रभारी रंधावा ने सीएम अशोक गहलोत को ही खरी-खोटी सुना दी। रंधावा बोले थोड़ी सख्ती की जरूरत हैं। घर, पार्टी और देश बिना सख्ती के नही चलता।
और पढ़िए –Jaipur News : जनाक्रोश रैलियों से भीड़ नदारद, चिन्तित BJP आज करेगी रिव्यू
जीरो परफॉर्मेंस वालों को नही मिलेगा टिकट
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भी रंधावा ने कहा सभी लोगों को स्पष्ट संदेश है कि बैठक में आना होगा। ये अंतिम साल है। सबकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। मैंने सीएम को सख्ती करने के लिए कहा है। बैठक के दौरान रंधावा ने नेताओं-मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर बात कही। संगठन के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो पार्टी के प्रति समर्पित रहेगा, उसको ईनाम भी मिलेगा। परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल भी बदला जा सकता है। इसके अलावा जिसकी परफॉर्मेंस जीरो होगी उसे टिकट नहीं दिया जाएगा।
चिंतन शिविर में मंत्री करेंगे ब्रीफिंग
बैठक के बाद सीएम गहलोत ने कहा 16 व 17 जनवरी को सरकार का चिंतन शिविर हो रहा है। इसमें सरकार की परफॉर्मेंस का आंकलन करेंगे। इस बार मंत्री अपने-अपने विभाग के बारे में ब्रीफिंग करेंगे। हमारे प्रोग्राम, योजनाओं का इम्पेक्ट क्या है, उसकी स्टडी करेंगे। अगर कहीं कुछ जरूरत होगी तो अगला बजट आ रहा है, उसमें शामिल किया जाएगा।
और पढ़िए –Jaipur News : पेपर लीक आरोपियों के कोचिंग सेंटर पर चला जेडीए का बुलडोजर, जानिए पूरा मामला
कटारिया जी पैसा कहां से आएगा, इसकी चिंता मुझे
मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा जब हम बजट पेश करते हैं तो ये विधानसभा से छिपकर भागते हैं। इनकी ऐसी पिटाई मैंने नहीं देखी। ये मीडिया से बात नहीं कर पा रहे। कहते हैं पैसा कहां से आएगा। मैंने कहा कटारिया जी पैसा कहां से आएगा, इसकी चिंता मुझे करनी चाहिए, आप क्यों चिंता कर रहे हो। गहलोत ने बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार युवाओं, छात्रों, बच्चों और महिलाओं के लिए भी शानदार बजट आएगा। हमारी योजनाएं जिनका राहुल गांधी ने अलवर में जिक्र किया था, ऐसी 5 योजनाएं देशभर में कहीं नहीं हैं।
ओपीएस पर पीएम मोदी हैं चुप
ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर सीएम बोले हमने पीएम से आग्रह किया है कि आप ओपीएस को लागू क्यों नहीं कर रहे हो। जिन्हें पेंशन मिल रही है, आज वो सवाल उठा रहे हैं। अगर ओपीएस के लागू रहते 60 साल तक देश ने विकास किया है तो अब क्या तकलीफ है। गहलोत ने कहा इसके लिए हम वित्त मैनेजमेंट करेंगे। कर्मचारियों को पेंशन देंगे। ये हमने फैसला कर लिया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
12 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines