Angry Baraati Crushed 10 People By Car: राजस्थान के दौसा में रविवार रात को एक शादी समारोह में गुस्साए युवक ने 10 लोगों को कार से कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद घायलों को लालसोट हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद 7 लोगों को गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
घटना दौसा के लालसोट थाना क्षेत्र के लाडपुरा की है। यहां कैलाश मीणा के लड़की की शादी थी। बारात निवाई से आई थी। रात करीब 9ः30 बजे पटाखे जलाने को लेकर बाराती और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। इस दौरान बारात में शामिल एक युवक ने गुस्से में करीब 10 लोगों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। शादी में विधायक रामविलास मीणा भी आए थे। घटना के बाद उन्होंने घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया।
घटना में दुल्हन का भाई भी घायल
हादसे में दुल्हन का चचेरा भाई शौकीन मीणा भी घायल हो गया। शौकीन ने बताया कि करीब 9ः30 बजे बारात आई तो हम लोग स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर हमारे मेहमान और बारात में आए युवक में विवाद हो गया। हालांकि थोड़ी देर में मामला सुलझा लिया गया। लेकिन अचानक से एक कार पीछे से आई और मुझे और मेरे साथ चल रहे 11 लोगों को रौंदते हुए चली गई।
ये भी पढ़ेंः Manipur Violence Update: BJP विधायक का घर फूंका, 5 जिलों में कर्फ्यू , 7 में इंटरनेट बैन
विवाद पर विधायक ने क्या कहा?
विधायक ने बताया कि मैं शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आया था। लड़की के घर बारात आ रही थी, रास्ते में पटाखे जलाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक बाराती ने शादी में शामिल होने आए लोगों को कार से कुचल दिया। घटना के दौरान मैं टेंट में था, बाहर चीख पुकार मची तो दौड़कर बाहर आया। हमने अपनी गाड़ियों से घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
ये भी पढ़ेंः Delhi के वो 10 इलाके, जहां हवा जहरीली; सांस लेना हो सकता ‘जानलेवा’
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines