---विज्ञापन---

Rajasthan Exit Polls: 2018 में कितने सही साब‍ित हुए थे प्रदेश के एग्जिट पोल?

Rajasthan Exit Polls 2018: साल 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था और भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी।

---विज्ञापन---

Exit Polls Of Rajasthan Election 2018: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आज सामने आएंगे, लेकिन 2018 में एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था और भाजपा सरकार को हटाकर कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। उस समय कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से सत्ता छीन ली थी। 99 सीटें जीतकर कांग्रेस ने कुछ निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर सरकार बनाई थी। BJP को सिर्फ 73 सीटें मिलीं थी।

मायावती की पार्टी बसपा को 6 तो अन्य को 20 सीटें मिलीं थी। 2018 में भी राज्य में अलवर की रामगढ़ सीट छोड़कर बाकी 199 सीटों पर मतदान हुआ था। रामगढ़ सीट पर बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया था। सभी एजेंसियों ने भाजपा सरकार के जाने और कांग्रेस के आने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया था, जो सटीक साबित हुआ और यह बात कि राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलती है, सही साबित हुई।

Times Now-CNX
भाजपा को 85, कांग्रेस को 105, अन्य को 9 सीटें

---विज्ञापन---

Aaj Tak-Axis My India
भाजपा को 63, कांग्रेस को 130, अन्य को 6 सीटें

Republic- Jan Ki Bat
भाजपा को 93, कांग्रेस को 91, अन्य को 15 सीटें

---विज्ञापन---

Republic- C Voter
भाजपा को 60, कांग्रेस को 137 और अन्य को 2 सीटें

 

---विज्ञापन---

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। 25 नवंबर 2023 को राज्य में नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस बार राजस्थान में एक ही चरण में वोटिंग हुई और करीब 75.45 फीसदी मतदान हुआ। 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में ही वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2023 03:57 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola