हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: एंबुलेंस का डीजल खत्म, 1 KM तक बेटी-दामाद ने एंबुलेंस को धक्का मारा, नहीं बची मरीज की जान

विज्ञापन

Banswara hospital News: राजस्थान के बांसवाड़ा में एक एंबुलेंस का फ्यूल टैंक खाली होने से मरीज की सड़क पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की बात कही है। घटना बांसवाड़ा के दानापुर इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दानापुर में 40 साल के तेजिया नाम का मरीज अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को कॉल किया और मरीज को जिला अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान बांसवाड़ा से करीब 10-12 किमी दूर रतलाम रोड टोल पर अचानक एंबुलेंस रुक गई।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1596336120840998913

ड्राइवर से जब मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस के रुकने का कारण पूछा तो जानकारी मिली की डीजल खत्म हो गया है। इसके बाद मरीज की बेटी और दामाद ने करीब एक किलोमीटर तक एंबुलेंस को धक्का दिया लेकिन इस दौरान मरीज की मौत हो गई।

तीन महीने से बेटी-दामाद के साथ रह रहे थे तेजिया

जानकारी के मुताबिक, तेजिया गणावा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उनकी बेटी की शादी बांसवाड़ा के दानापुर में हुई है। वे करीब तीन महीने पहले अपनी बेटी के घर आए थे। गुरुवार को अचानक वे खेत में बेहोश होकर गिर गए थे।

कहा जा रहा है कि एंबुलेंस का तेल खत्म होने के बाद तेजिया के परिजन ने 500 रुपये का डीजल भी मंगवाया। डीजल डालने के बाद भी जब एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई तो दूसरे एंबुलेंस को बुलाया गया। इस बीच करीब एक घंटे का समय लग गया। दूसरे एबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें