Alwar: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेकर एवं योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने का निरन्तर सकारात्मक प्रयास कर रही है।
मंत्री जूली ने शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम माचडी एवं सारंगपुरा में पहुंचकर महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सरल बनाया जाए।
राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध
उसे अपने परिवार के पालन पोषण करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रदेशवासियों को लाभांवित कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने शनिवार को अलवर के मोती डूंगरी स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में आए फरियादियों ने विद्युत, पेयजल आदि से संबंधित परिवेदनाएं मंत्री जूली को सौंपी जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के काम किसी भी सूरत में नहीं रूकें, आमजन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पारदर्शिता और निस्वार्थ भाव से काम कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जनकल्याण हेतु पारदर्शिता व निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। जूली ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिल सके इस उद्देश्य से जनसुनवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
36 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines