Alwar News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह गुरुवार को अलवर के दौरे पर रहे। इस दौरान अलवर के हरसौली को तहसील व खैरथल को जिला बनाने पर हरसौली के सन्तदास जी मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
मंत्री जूली ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा नए जिले बनाने की घोषणा कर प्रदेशवासियों को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन नए जिलों से प्रदेश के विकास को ओर भी गति मिलेगी तथा आमजन को भी सुविधा होगी।
आमजन ने कस्बे में नगरपालिका, महिला महाविद्यालय, पचास बेड का अस्पताल बनवाने की मांग की जिसको बनवाने हेतु अतिथियों ने इन मांगों को राज्य सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने सीएम का जताया आभार
किशनगढबास विधायक दीपचंद खैरिया ने खैरथल को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण व हर क्षेत्र के विकास हेतु सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि खैरथल जिला बनने से क्षेत्र के विकास में गति आने के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह, मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खान, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिलर, कोटकासिम प्रधान विनोद कुमारी सांगवान का ग्रामीणों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines