Alwar Crime News: अलवर के जिला अस्पताल से सोमवार सुबह एक महिला कैदी फरार हो गई। महिला कैदी को 29 जनवरी की शाम को इलाज के लिए केंद्रीय कारागृह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन ड्युटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को नींद आने पर वह पीछे के दरवाजे से फरार हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि महिला कैदी को गांव में मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा जेल भेजा गया था। लेकिन (Alwar Crime Samachar)  महिला कैदी की तबीयत खराब होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला पुलिसकर्मी को नींद आने पर वह पीछे के दरवाजे से फरार हो गई।

विज्ञापन

बाथरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर हुई फरार

महिला को 29 जनवरी की शाम जिला अस्पताल में रेफर किया गया। डाॅक्टरों के (Alwar Crime Khabar) अनुसार उनके हाथ-पैर में हल्की चोटें थी। इसलिए यहां से सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। रात को महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी देखरेख में लगाई। लेकिन 30 जनवरी को सुबह पुलिसकर्मी की नींद लग गई। महिला पुलिसकर्मी को नींद आने पर महिला बाथरूम के पीछे का दरवाजा तोड़कर फरार हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से कैदी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार महिला अपनी बेटियों को ससुराल से लेने के लिए आई थी। लेकिन किसी कारण से बेटियों से साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर महिला का बेटियों के ससुराल से झगड़ा हो गया। इसी मामले ससुरालियों ने हरसोरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ