Alwar News: रिश्वत मामले में 8 साल बाद हेड काॅस्टेबल को 4 साल की सजा, परिवादी से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

Alwar News
विज्ञापन

Alwar News: एसीबी कोर्ट ने शुक्रवार को रिश्वत के 8 साल पुराने मामले में एक हेड काॅस्टेबल ओमवीर को 4 साल की सजा सुनाई है। एसीबी के अनुसार हेड काॅस्टेबल ने एक मामले में परिवादी के परिजनों को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में 10 हजार की रिश्वत मांगी थी।

मामले में विशिष्ट लोक अभियोजक ने बताया कि साल 2015 में नौगावां में रशीद खां व परिवार के खिलाफ दर्ज मामले में सम्मनवास चौकी में तैनात हेड काॅस्टेबल ने परिवादी के परिवारजनों को गिरफ्तार नहीं करने पर 10 हजार रुपए मांगे थे। मामले में परिवादी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने काॅस्टेबल ओमवीर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने करीब हेड काॅस्टेबल ओमवीर को 8 साल बाद 4 साल जेल की सजा सुनाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ