Alwar: मंत्री टीकाराम जूली ने किया राहत कैंपों का निरीक्षण, बोले- 'आमजन के लिए राहतपूर्ण साबित हो रहे कैंप'

Alwar, Minister Tikaram Julie Inspected Mahangai Rahat camp

Alwar: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसा कदम देश में पहली बार किसी सरकार ने उठाया है। वे गुरुवार को अलवर जिले के केसरपुर एवं महुआखुर्द में लगाए गए महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के अवलोकन के दौरान आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

सामाजिक और आर्थिक संबल देने में अग्रणी है प्रदेश

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप आमजन के लिए राहतपूर्ण साबित हो रहे है। जिसमें पात्र परिवारों को योजनाओं से जोडकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को आर्थिक व सामाजिक संबल देने में राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बना है। उन्होंने कहा कि इन कैम्पों के जरिये राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी धरातल पर साकार हो रही है। राज्य सरकार द्वारा अलवर ग्रामीण के साथ-साथ जिलेभर में विकास के ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

विज्ञापन

आमजन से लिया योजना का फीडबैक

जूली ने अपने सहज अंदाज में मानवता का परिचय देते हुए कैंप में आए बुजुर्गों से बातचीत कर जहां राज्य सरकार की ओर से दी जा रही पेंशन की जानकारी ली। वहीं बच्चों से पालनहार योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ निरंतर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से कहा कि जागरूक रहकर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठावे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ