जनता के पैसे स्वाहा! निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने बहरोड़ में कराई पुष्प वर्षा, जानें क्यों?

Independent MLA Baljeet Yadav got flowers showered in Behror

Independent MLA Baljeet Yadav got flowers showered in Behror

विज्ञापन

अलवर: राजस्थान में पिछले कई दिनों से चल रही राजनीतिक उठापटक से जनता वैसे ही त्रस्त है। विधायक जनता पर पुष्प वर्षा करके पैसे लुटा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले को लेकर अलवर ज़िले की बहरोड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव चर्चा में हैं। निर्दलीय विधायक बहरोड़ में आज सुबह से पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पुष्प वर्षा कल तक चलेगी।

बता दें निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को विधानसभा मैं वोट देने पर समस्त मतदाताओं पर हेलीकॉप्ट द्वारा पुष्प वर्षा कराई जा रही है। बहरोड़ उप प्रधान गजराज यादव ने बताया कि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए बहरोड़ विधानसभा की जनता का फैसला सही साबित हुआ है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि हम तमाम लोग चुनाव में विधायक के साथ नहीं थे लेकिन विधायक द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य एवं कार्यशैली को देख हम विधायक से जुड़े और आज यह फैसला लिया है कि हम तमाम नए कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 13 एवं 14 नवंबर को बहरोड़ विधानसभा के सभी लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनके सटीक फैसले का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ