हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिव्यांग प्रेमी के प्यार में पागल थी पत्नी, पति बना दीवार तो काट दी जिंदगी की डोर

अजमेर के नसीराबाद में एक महिला ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्तान चिता के रूप में हुई। पुलिस ने 48 घंटे में केस सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस जघन्य वारदात का खुलासा कर दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

8 अप्रैल की सुबह नसीराबाद सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ब्यावर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे पुलिया के नीचे सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान मस्तान चिता के रूप में हुई।

पुलिस को बशीर खान पर हुआ शक

जांच में पुलिस को मस्तान की पत्नी जनता और उसके दिव्यांग प्रेमी बशीर खान पर शक हुआ। जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जनता और बशीर पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे और साथ रहना चाहते थे, लेकिन मस्तान उनके रास्ते में बाधा बन रहा था।

विज्ञापन

पहले घर से भाग चुकी थी जनता

कुछ समय पहले जनता अपने प्रेमी बशीर के साथ घर से भाग गई थी, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और पति के पास वापस भेज दिया। इसके बाद दोनों ने मस्तान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें : किसी की पत्नी गिरी धड़ाम से, किसी ने सहेली के गले में डाली जयमाला, देखें शादियों के फनी वीडियो

विज्ञापन

7 अप्रैल की रात, उन्होंने मस्तान को शराब पिलाकर पुलिया के पास ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जनता और बशीर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola