kj.srivatsan
Read More
---विज्ञापन---
राजस्थान के अजमेर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस जघन्य वारदात का खुलासा कर दिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
8 अप्रैल की सुबह नसीराबाद सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ब्यावर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे पुलिया के नीचे सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त शुरू की। मृतक की पहचान मस्तान चिता के रूप में हुई।
जांच में पुलिस को मस्तान की पत्नी जनता और उसके दिव्यांग प्रेमी बशीर खान पर शक हुआ। जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जनता और बशीर पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे और साथ रहना चाहते थे, लेकिन मस्तान उनके रास्ते में बाधा बन रहा था।
राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में एक औरत ने अपने दिव्यांग प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला काट कर हत्या कर दी.
एसपी वंदिता राणा के अनुसार पत्नी जनता ने अपने विकलांग प्रेमी बशीर के साथ मिलकर पति मस्तान चीता को 8 अप्रैल को ब्यावर रोड पर शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया.… pic.twitter.com/KmfmL8nhG2— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) April 10, 2025
कुछ समय पहले जनता अपने प्रेमी बशीर के साथ घर से भाग गई थी, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और पति के पास वापस भेज दिया। इसके बाद दोनों ने मस्तान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
यह भी पढ़ें : किसी की पत्नी गिरी धड़ाम से, किसी ने सहेली के गले में डाली जयमाला, देखें शादियों के फनी वीडियो
7 अप्रैल की रात, उन्होंने मस्तान को शराब पिलाकर पुलिया के पास ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जनता और बशीर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।