अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर में चल रहे गरीब नवाज के 811वें उर्स में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राजनाथ सिंह की ओर से चादर पेश की गई।
यह चादर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा लेकर पहुंचे। उधर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर भी पेश की गई। चादर पेश करने के बाद बुलंद दरवाजे से संदेश पढ़कर सुनाया गया।
पीसीसी चीफ डोटासरा लेकर पहुंचे चादर
अजमेर में इन दिनों गरीब नवाज का सालाना उर्स चल रहा है जिसमे राजनेताओं की ओर से दरगाह शरीफ में चादरें पेश की जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चादर के बाद आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे की ओर से दरगाह में चादर पेश की गई। मल्लिकार्जुन की ओर से भेजी गई चादर को प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी लेकर अजमेर पहुंचे।
और पढ़िए – बजट सत्र की पूर्व संध्या पर सरकार ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जानिए- क्या है मकसद
अब तक लाखों जायरीन पहुंचे दरगाह
पाकिस्तान, बांग्लादेश और देश-दुनिया के अन्य स्थानों से भी जायरीन जियारत के लिए यहां आए हैं। यह सभी जायरीन आज उर्स के जुमे की नमाज अदा करेंगे। आज शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी नमाज अदा करवाएंगे। दरगाह की शाहजहांनी मस्जिद, अकबरी मस्जिद, दरगाह बाजार समेत आसपास के इलाकों में हजारों जायरीन और धर्मावलंबी नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगेंगे।
सोनिया गांधी की ओर से भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया
कांग्रेस के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ डोटासरा ने गरीब नवाज की पाक बारगाह में चादर पेश करते हुए पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भेजे गए सन्देश को पढ़कर सुनाया। संदेश में उर्स में आने वाले तमाम जायरीनों को उर्स की मुबारकबाद देते हुए, देश मे अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
और पढ़िए – लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों के बीच हो सकती है और झड़प, रिपोर्ट का दावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चादर की गई पेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर आज चादर पेश की गई। चादर पेश करने के बाद बुलन्द दरवाजे पर राजनाथ सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया। जिसमे देश में अमन चैन के साथ देश मे खुशहाली बनी रहे, सभी भाईचारे के साथ रहे, ऐसी कामना के साथ सभी को उर्स की मुबारकबाद दी। गृहमंत्री की ओर से यह चादर दरगाह कमेटी के सदस्य मुनव्वर खान ने पेश की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines