Ajmer Urs 2023: अजमेर पहुंचा पाक जायरीनों का जत्था, बोले-अजमेर में आकर मिला सुकून
Edited By Rakesh Choudhary

Ajmer Urs 2023
Edited By Rakesh Choudhary

Ajmer Urs 2023
अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना उर्स शुरू हो चुका है, जिसमें देश के कोने कोने से जायरीन दरगाह जियारत के लिए अजमेर पहुंच रहे हैं।
वही बुधवार को पाकिस्तानी जायरीनों का दल 2 साल बाद अमृतसर से ट्रेन के जरिए अजमेर पहुंचा । जिन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसों में बैठाकर सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया गया ।
सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए अबकी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी जायरीनों का जत्था अजमेर आ रहा है। ये जायरीन अमृतसर से विशेष ट्रेन से अजमेर पहुंचे। अमृतसर से आई विशेष ट्रेन के चार डिपो में पाकिस्तानी जायरीन पहुंचे हैं। इनके साथ पाक दूतावास के करीब 10 अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।
गरीब नवाज उर्स में शिरकत करने के लिए हर साल पाकिस्तान के नागरिक दरगाह में जियारत के लिए आते हैं। करेंसी चेंज करने सहित अन्य समस्या को लेकर अपने तय कार्यक्रम से करीब 3 घंटे देरी से पहुंचे 2 साल बाद पाक नागरिकों ने अजमेर आकर खुशी का इजहार किया और कहा कि अजमेर आकर उन्हें दिली सुकून मिला है। पाकिस्तान से आये जायरीनों के दल में लगभग 240 लोग शामिल थे ।
वहीं पाकिस्तानी नागरिकों के अजमेर पहुंचने को लेकर खुफिया एजेंसियों व पुलिस प्रशासन ने स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी साथ ही पूरे प्लेटफार्म को भी खाली करा दिया गया था । स्टेशन पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी की गिनती कर उनको बस से अपने निर्धारित स्थान सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पहुंचाया जहां इनको ठहराया जाएगा।
पाक नागरिकों का दल 1 फरवरी तक अजमेर में रुकेगा । इस दौरान वह गरीब नवाज की दरगाह में अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश करेंगे। वही अजमेर पहुंचे पाक नागरिकों से जब मीडिया ने बातचीत करना चाही तो प्लेटफार्म पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उनको बात करने से रोक दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: