Ajmer: एसओजी की निलंबित एसएसपी दिव्या मित्तल ने अजमेर जेल अधीक्षक के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। मित्तल ने जेल नियमों के उल्लंघन और फोटो सार्वजनिक कर मानहानि करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने 25 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है। दिव्या के वकील ने बताया कि जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल, उप कारापाल हिना खान व तत्कालीन जेल प्रहरी को आरोपी बनाया है।
परिवादी की छवि खराब हुई
परिवाद के अनुसार एसीबी द्वारा दर्ज किए गए मामले में महिला बंदी सुधार गृह में 20 जनवरी से 1 अप्रैल तक न्यायिक अभियोग में रहने के दौरान मीडिया में महिला बैरक से उनके फोटो सार्वजनिक प्रकाशन के लिए जारी किए गए। इसमें दिव्या की सहमति नहीं ली गई। इससे परिवादी की छवि खराब होने के साथ ही उसे मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
10 अप्रैल को जेल से बाहर आई थी दिव्या
बता दें कि दिव्या को 10 अप्रैल को जमानत दी गई थी। एसओजी ने एनडीपीएस मामले में सही से जांच नहीं करने के चलते मित्तल को गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस कोर्ट ने मित्तल को रिहा करते हुए कहा था कि एसओजी ने कोई लिखित शिकायत या पूर्व अनुमति पेश नहीं की। ऐसे में जमानत पर रिहा किया जाता है।
यह है मामला
बता दें कि 4 जनवरी को शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि दिव्या ने उसके दलाल के जरिए 2 करोड़ की रिश्वत मांगी गई है। आरोपियों को 25 लाख काम से पहले और 25 लाख काम के बाद देने की बात तय हुई थी। आरोपी दलाल ने उस दौरान पैसा नहीं लिया। रिश्वत की रकम लेने से पहले एसीबी ने दिव्या को 16 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद टीम ने उन्हें पकड़कर अजमेर से जयपुर लाई थी। फिलहाल दिव्या एसीबी द्वारा दर्ज किए गए मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines