Ajmer: पुष्कर के होली महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राजस्थान सरकार पारंपरिक और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 4 मार्च से इंटरनेशनल होली महोत्सव का आयोजन करा रही है। बुधवार को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने पुष्कर के मुख्य बाजार से ब्रह्मा मंदिर तक पीले चावल और सुपारी बांटकर आमजन को महोत्सव में आने का न्योता दिया।
ब्रह्माजी को भी भेंट किया पीले चावल
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने सफल आयोजन के लिए ब्रह्माजी को भी पीले चावल देकर न्योता दिया। धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि पुष्कर की विश्व प्रसिद्ध होली में देशी विदेशी पर्यटकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आमजन को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक को भी पीले चावल दिए गए।
और पढ़िए –MP Politics: चुनावी साल में BJP को बड़ा झटका, इस नगर पालिका अध्यक्ष ने बदला पाला
सात मार्च तक चलेगा महोत्सव
राजस्थान पर्यटन विकास निगम की तरफ से 4 मार्च से 7 मार्च तक पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 4 मार्च को ब्रह्मा वाटिका एमपी थिएटर में विद्याशाह अपनी प्रस्तुति देंगी और ब्रह्म घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
रविवार 5 मार्च को मेला मैदान में अनुराधा पौडवाल भजनों की गंगा बहाएंगी। मेला मैदान में केमल शो, ढोला मारू, कैमल पोलो, कैमल सफारी, कैमल परेड गुलाबो का कालबेलिया नृत्य और जयपुर घाट पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा।
पुष्कर सरोवर पर होगी महाआरती
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि सोमवार को हरिहरन द्वारा मेला मैदान में संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही होलिका दहन भी होगा। मंगलवार को पुष्कर सरोवर पर महाआरती, आतिशबाजी और बॉलीवुड कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: WomenDay 2023: जयपुर में 8 मार्च को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकती हैं महिलाएं, गहलोत सरकार ने जारी किया आदेश
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
13 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines