जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के अजमेर में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शुक्रवार सुबह बड़ा तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में चलाया गया, जहां अलग-अलग कॉलोनियों में पुलिस ने दबिश दी। थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चारण ने जानकारी दी कि यह तलाशी अभियान एसपी वंदिता राणा, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ और सीओ नॉर्थ रूद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से शुरू हुआ और चार घंटे तक चला।
कई इलाकों में घर-घर तलाशी ली गई
इस दौरान पुलिस ने जनता कॉलोनी, इदगाह कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी सहित कई इलाकों में घर-घर तलाशी ली। इस अभियान में करीब 60 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने सघन जांच करते हुए 300 से अधिक संदिग्ध लोगों को पकड़ा। सभी लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान, निवास प्रमाण और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी कनेक्शन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कर रही है जांच
फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और पुलिस किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरत रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को अजमेर भाजपा ने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन सौंपकर पहलगाम हमले को लेकर चिंता जताई थी और अजमेर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी। इसके बाद ही पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए यह तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। अजमेर में फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- अजमेर के होटल में आग लगने से 4 की गई जान, कई झुलसे, जानें कैसे हुआ हादसा
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
21 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines