अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस ने बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव को गिरफ्तार किया है। बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन

आरपीएससी कार्यालय के बाहर कर रहे प्रदर्शन

मंगलवार बेराजगार युवा संघ के नेतृत्व में युवा आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। बेरोजगारों की मांग थी कि पेपरलीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके साथ ही स्कूल लेक्चरर एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवा लगातार नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने बेरोजगारों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।

विज्ञापन

उपेन बोले- इस बार के चुनाव में युवा निभाएंगे अहम भूमिका

इससे पहले उपेन यादव ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में अक्टूबर महीने में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी करने, कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती के नियम संशोधन की फाइल जल्द से जल्द विभाग को अनुमोदन करके भिजवाने और सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा पेपरलीक के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और पेपरलीक के सरगनाओं का खुलासा कर पेपरलीक की जांच सीबीआई को देना शामिल है। युवाओं को जब तक पूरा न्याय नहीं मिलता। तब तक आन्दोलन जारी रखेंगे। इस बार चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

उपेन यादव ने कहा- पेपरलीक में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। अब चुनाव है। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में है। अगर न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे। अगर सरकार जांच करने में असक्षम है तो सीबीआई को जांच देना चाहिए।

विज्ञापन

धारा 144 के कारण की कार्रवाई

सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरपीएससी के निर्धारित दायरे में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने आरपीएससी पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। उपेन यादव व उसके एक साथी को शांति भग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ