Ajmer News: पुष्कर से बीजेपी विधायक शंकर सिंह रावत और उनके बेटे बलवीर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। कुछ दिनों पहले पाली के सेंदड़ा में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए लगाए गए टीनशेड, झूले, रोप वे और अन्य सामान को जेसीबी से तोड़कर तहस-नहस कर दिया गया था। वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों से साथ भी जमकर मारपीट की गई। आरोपियों में विधायक का नाम होने के कारण इस प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी गई।
जेसीबी चलाकर तोड़ दिया सेटअप
ब्यावर निवासी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि पाली के सेंदड़ा इलाके में एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बने सेटअप को विधायक और उसके पुत्र के साथ आए 100 से ज्यादा लोगों ने जेसीबी चलाकर तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी बुरी तरीके से पिटा गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विधायक ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद ब्यावर विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है। रावत ने कहा कि कुछ लोगों ने एडवेंचर एक्टिविटी को लेकर एतराज जताया था। वे मामले की समझाइस करने गए थे। मारपीट और टेंट तोड़े जाने के आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सच्चाई होगी, सबके सामने आ जाएगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines