Ajmer News: अजमेर के केकड़ी में बड़ा हादसा, 35 लोगों से भरी बस पलटी, 20 घायल, 2 की मौत
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः अजमेर में 35 लोगों से भरी बस के पलटने से 2 की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को केकड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस कादेड़ा से केकड़ी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान अचानक पलटी खा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बस में सवार ज्यादातर लोग अप-डाउन करने वाले थे। उसमें स्कूल-काॅलेज के बच्चे, सरकारी कर्मचारी व मजदूर शामिल हैं। जो केकड़ी जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने हॉस्पिटल प्रशासन को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा कैसे हुआ यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है, इसे लेकर के जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: