हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 साल लिव इन में रही, 4 बार प्रेग्नेंट और गर्भपात, कोर्ट मैरिज की तो छोड़कर भागा पार्टनर, अब नाबालिग बेटी से...

विज्ञापन

Ajmer News: मामला अजमेर जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र का हैं, जहां एक महिला 4 साल से एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी सनी ने धमकी देकर उसका उसके पूर्व पति से भी तलाक करवा दिया था। सनी के साथ लिव इन रिलेशनशिप के दौरान महिला 4 बार प्रेगनेंट हो गयी। युवक जबरन गर्भपात करवाता रहा। साथ ही वह महिला को डरा-धमका उससे कोर्ट मैरिज करने का दवाब बनाने लगा।

कोर्ट मैरिज करने के बाद युवक महिला को छोड़कर भाग गया। महिला को उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम करने की और जान से मार देने की धमकी देने लगा। महिला ने युवक की धमकियों से परेशान होकर नसीराबाद सिटी थाना में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी। मामले की जांच नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी घनश्याम मीणा द्वारा की जा रही है।

4 साल लिव इन रिलेशनशिप में रही साथ

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह पिछले 4 वर्षो से सनी नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लिव इन रिलेशन के दौरान आरोपी सनी ने उसे 3-4 बार प्रेगनेंट कर उसका गर्भपात करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि 1 सितंबर की रात आरोपी सनी अपने जीजा व पिता के साथ मिलकर उसे डरा-धमकाकर उसके जेवरात छीनकर घर से जबरन उठाकर ले गए तथा इसके बाद आरोपी उसे पाली ले गया।

विज्ञापन

नाबालिग पुत्री के साथ रेप करने की दी धमकी

पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी सनी उस पर कोर्ट मैरिज का दवाब डाल रहा था। महिला द्वारा मना करने पर वह उसे उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम करने की धमकी देता था। जिससे दबाव में आकर 2 सितंबर को उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। शादी करने के बाद सनी 6 सितंबर को उसे वापिस नसीराबाद ले आया तथा उसे उसके घर छोड़ दिया और खुद अपने घर चला गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी सनी, उसका पिता व जीजा उसे जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे हैं।फिर एक दिन सनी ने कहा कि मैने तेरा इस्तेमाल कर तुझे छोड़ दिया अब तेरी बेटी की बारी है।

पूरे परिवार को जान से मारने की देता था धमकी

आरोपियों ने महिला को पुलिस में रिपोर्ट करने पर उसकी बेटी के साथ गलत काम करने की भी धमकी देता था। जिसकी वजह से वह इतने दिन चुप रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सनी ने धमकी देकर उसका उसके पूर्व पति से भी तलाक करवा दिया था। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को वह अपनी पुत्री के साथ बसस्टैंड से आ रही थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और उसे व उसके परिवार को शूट कर जान से मार देने देने की धमकी देने लगा। पीडित महिला की तहरीर पर नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

विज्ञापन

(https://swagatgrocery.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola